Khidki cover art

Khidki

Khidki

By: Hindi Sahitya Sabha SRCC
Listen for free

खिड़की, हिंदी साहित्य सभा, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, द्वारा प्रस्तुत किया गया, एक पॉडकास्ट है जो हमारे समाज के विभिन्न पहलुओं को समेटने जा रहा है जिन्हें हमने छोड़ दिया है। हम हिंदी और थोड़ी अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करेंगे। आज की पीढ़ी किसी भी प्रकार के विचार-विमर्श के लिए खुली है, चाहे वह एक सामाजिक निषेध हो, या किसी मित्र के साथ जीवन पर एक छोटी सी बातचीत। हम किसी भी चीज़ पर चर्चा कर सकते हैं, एक खिड़की के दहलीज़ पर बैठकर, 'चाय-की-चुस्की' लेकर और नज़ारों का आनंद लेते हुए! "एक नज़र खिड़की के उस पार, आइए मिलते हैं लेकर अपने विचार"2024 Hindi Sahitya Sabha, SRCC Social Sciences
Episodes
  • छात्रों का नेता – कौन? कैसे? | S3 Ep10
    Sep 1 2024
    दिल्ली विश्वविद्यालय अपने छात्र संघ चुनाव के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह छात्रों के बीच त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ, छात्र इसमें भाग लेते हैं। परंतु, इन चुनावों में बहुत सी कमियाँ हैं। चुनाव के समय के वातावरण और पूरे साल के वातावरण में ज़मीन आसमान का फ़र्क होता है। जहाँ एक ओर, पूरे साल हर तरह की मुश्किलें छात्रों को सताती हैं, दूसरी ओर, वही मुश्किलें चुनाव के वक्त वोट माँगने का मुद्दा बन जाती हैं। हमारे पॉडकास्ट – खिड़की, के अंदर ऐसे ही कुछ विषयों पर चर्चा करने आप सभी के समक्ष आ रहे हैं हर्ष एवं शुभांगी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Show More Show Less
    8 mins
  • महिलाओं की सुरक्षा - कितनी है वास्तविकता? | S3 Ep9
    Aug 24 2024
    कुछ किस्से सामने आ जाते हैं और कुछ हमेशा के लिए दफ़्न हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही दशा हो गयी है हमारे समाज में महिलाओं की। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ऐसे तत्वों का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव होता है? समझिये बलात्कारियों की मानसिकता, समाज की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया का महत्व। श्रिया और तुषार के साथ जुड़ें इस चर्चा में जो आपको अपने आस-पास की स्थितियों पर गौर करने पर मजबूर कर देगी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Show More Show Less
    8 mins
  • खेलों का बदलता महत्त्व | S3 Ep8
    Aug 16 2024
    जानिए भारत में खेलों के बदलते परिदृश्य के बारे में 'खिड़की - खेलों का बदलता महत्त्व' के नए एपिसोड में। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता से लेकर उभरते खेलों तक, हम चर्चा करेंगे कि कैसे खेलों के प्रति देश की दीवानगी समय के साथ बदल गई है। सुनिए ऐतिहासिक जीत, नए खेलों की पहचान, और बेहतर सुविधाओं के प्रभाव के बारे में। सुयश और सुमित के साथ जुड़ें इस रोचक बातचीत के लिए, जो दिखाएंगे कि खेल भविष्य को कैसे आकार दे रहे हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Show More Show Less
    5 mins
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
No reviews yet